शाजापुर: एसपी ऑफिस पहुंचे बंजारा समाजजन, पुलिस पर राजनैतिक दबाब में एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप लगाए, खूब की नारेबाजी
पनवाड़ी में 13 अक्टूबर को हुए विवाद के मामले में बंजारा समाज के लोगों ने पुलिस पर राजनैतिक दबाब में काम करने के आरोप लगाए। मंगलवार को बंजारा समाज के लोग बड़ी संख्या में एसपी आफिस पहुंचे।मामले में दूसरे पक्ष के लोगों पर एफआइआर दर्ज करने की मांग की। जिस पर एसपी बोले एफआइआर दर्ज की गई है।समाजजन बोले की वह आरोपितों के नाम बता रहे हैं फिर भी कार्यवाही नहीं की।