शाजापुर: शाजापुर वार्ड क्रमांक 25 में मूलभूत सुविधाओं का नहीं मिल रहा लाभ, क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत
शाजापुर वार्ड क्रमांक 25 में मूलभूत सुविधाओं का नहीं मिल रहा लाभ , क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर से की शिकायत। मंगलवार को दोपहर 3: बजे वार्ड पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्रवासी शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि कई वर्षों से हमारी कॉलोनी में लाइट, पानी और सड़क की समस्या है। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे