शाजापुर: ग्राम पनवाड़ी में दुकान और वाहन जलाने व बंजारा समाज के लोगों से मारपीट मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर किया केस दर्ज
रविवार को ग्राम पनवाड़ी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें गोलियां चलने के साथ दोपहिया वाहन और एक दुकान में आग लगाई थी। मारपीट में बंजारा समाज के कुछ लोग भी घायल हुए थे। मामले में पुलिस द्वारा अमरसिंह बंजारा निवासी रामनगर ग्राम जलोदा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार शाम छह बजे सुनेरा थाना टीआई गोपाल निगवाल ने जानकारी दी।