शाजापुर: शाजापुर में पेंशनर्स द्वारा दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शाजापुर के तिलक मंदिर परिसर में दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित बेंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक चन्द्रप्रकाश खत्री ने कहा कि उनकी बेंक शाखा में पेंशनर्स एसोसिएशन की मांग पर पेंशनर की सुविधा के लिए पृथक से विशेष काउंटर पर जीवित प्रमाण प्राप्त किए जाएंगे।