शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में 84 आवेदन प्राप्त हुए
शाजापुर: साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 84 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर ऋजु बाफना ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले ने भी जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।