शाजापुर: शाजापुर का चीलर बांध हुआ लबालब, जयशिव कावड़ यात्री संघ के सदस्यों ने भेंट किया साफा
शाजापुर का चीलर डैम पूरा भरकर लबालब हो गया है। मंगलवार रात सात बजे तक डेम पूर्ण क्षमता 23 फीट के करीब भर चुका है।डेम के लबालब भरने पर मंगलवार शाम करीब छह बजे जयशिव कावड़ यात्रा संघ ने चीलर डेम को साफा भेंट किया।चीलर डेम पूरा भरकर लबालब हो जाने पर जयशिव कावड़ यात्री संघ द्वारा साफा भेंट किया जाता है। मंगलवार को इसी परंपरा के तहत आयोजन किया गया।