मढ़ौरा: इसरौली पैक्स अध्यक्ष पद से सुधीर कुमार सिंह हुए निर्वाचित
इसरौली में होने वाले पैक्स चुनाव की मतगणना बुधवार को देर संध्या से प्रखंड परिसर में हुई इस दौरान दो राउंड गणना के बाद इसरौली पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवार सुधीर कुमार सिंह को 193 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। बुधवार की रात्री करीब दस बजे निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने निर्वाचित उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया।