भूपालसागर: आकोला के चोरवड़ी की सड़क बनी मुसीबत, 2 फीट पानी से गुजर रहे स्कूली बच्चे, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी
हेमंत कुमार खटीक ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि भूपालसागर उपखंड की चोरवड़ी ग्राम पंचायत में बाबरियों का खेड़ा से चोरवड़ी जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर गहरे गड्ढों में करीब 2 फीट तक पानी भरा है। इसी रास्ते से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी चोरवड़ी स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों ने झाड़ियां हटाने, अस्थाई रा