फुलेरा मु. सांभर: जोबनेर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें बरामद
जोबनेर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोहों का खुलासा करते हुए आज मंगलवार को दो चोर व एक खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल,चार मोटरसाइकिल चेचिस,दो मोटरसाइकिल तेल की टंकी,तीन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी विकास,देवेंद्र,आकाश को गिरफ्तार किया है।