फुलेरा मु. सांभर: जयसिंहपुरा थाना इलाके में खेत में युवक का शव मिला, पुलिस मौके पर पहुंची
जयसिंहपुरा थाना इलाके में आज मंगलवार सुबह एक युवक का खेत में शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर जयसिंहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खेत में सिर कुचल कर हत्या होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।