नबीनगर: भुइयां टोली से पुलिस ने एक व्यक्ति को 7 लीटर महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भुइयां टोली से सात लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी सरवन भुइयां है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे जानकारी दी है। बताया कि उक्त व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।