राघोगढ़: वार्ड दो में श्रावण मास के पार्थिव शिवलिंग पूजन, रुद्राभिषेक और शिवमहापुराण कथा में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन हुए शामिल
Raghogarh, Guna | Aug 16, 2026 राघोगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 में मातृशक्ति महिला मंडल एवं प्रभात फेरी समिति द्वारा आयोजित श्रावण माह में सात दिवसीय पार्थिव शिवलिंग पूजन रुद्र अभिषेक एवं शिव महापुराण कथा में पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह शामिल हुए। 16 अगस्त को बताया, कथा व्यास पर विधायक ने पूजन कर आशीर्वाद लिया, बैठकर शिव महापुराण कथा सुनी, धार्मिक आयोजन को लेकर नागरिकों को बधाई दी।