अटेर: कृष्णा नगर बंबा से पुलिस ने अवैध देशी शराब की 43 पेटियों के साथ आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Ater, Bhind | Aug 23, 2026 भिण्ड। अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ थाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृष्णा नगर बंबा के पास एक मकान से 43 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 387 बल्क लीटर बताई गई है।जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 15 हजार रुपये है।देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है