🚨 सुल्तानगंज में पार्किंग वसूली पर सवाल! कांवरिया वाहनों को रोककर ₹100 से ₹300 तक शुल्क?
Description
सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम से देवघर जाने वाले कांवरियों के वाहनों को घोरघट पुल मुख्य मार्ग के पास पार्किंग के लिए रोके जाने का मामला चर्चा में है। पार्किंग संचालक का कहना है कि प्रशासन की अनुमति से निजी जमीन पर पार्किंग संचालित की जा रही है और जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से वाहनों को यहां रोका जाता है।
मौके पर छोटी गाड़ी से ₹100 और बड़ी गाड़ियों के लिए ₹200–₹300 तक शुल्क लिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ वाहन चालकों की ओर से रसीद और जबरन पार्किंग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अब सवाल यह है कि क्या वाहन रोकने और पार्किंग शुल्क वसूली की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार हो रही है?
आप वीडियो देखिए और अपनी राय जरूर बताइए। 👇
Hashtags
#SidhiMedia24
#Sultanganj
#Ajgaibinath
#Kanwariya
#KanwarYatra
Gopadbanas, Sidhi | Aug 21, 2026