हरसूद: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर कांग्रेस ने की बैठक
19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर नया हरसूद छनेरा के फीलगुड चौराहे के पास कांग्रेस की एक बैठक हुई। जिसमें 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन के संबंध में बताया गया। इंदौर में राहुल गांधी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बैठक में कांग्रेसी उत्साहित नजर आए।