हनुमना ब्लॉक कांग्रेस बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन।
शक्कर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी E20 के नाम पर डीजल-पेट्रोल में हो रही वृद्धि।बढ़ रहे बिजली बिल। गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी। पेपर लीक,आवारा पशुओं, क्षेत्र में बढ़ रहे नशे रोक लगाने की मांग की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक मऊगंज सुखेन्द्र सिंह बन्ना के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमना द्वारा महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया।ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से एसडीएम कार्यालय हनुमना तक रैली एवं पैदल मार्च निकाला।