ऑटो चालक समीर के दु:खद निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने व्यक्त किया गहरा शोक : शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
आर्थिक सहयोग एवं अविलंब आकस्मिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
_________________________
रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 23, अमहिया क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ की वजह से एक दु:खद हादसा सामने आया। कब्रिस्तान के पीछे रहने वाले ऑटो चालक समीर के घर में बाढ़ का करीब 4 फीट पानी भर गया था। जलभराव के दौरान अचानक घर की दीवार गिरने से समीर के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनका दु:खद निधन हो गया। समीर अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पीड़ित परिवार के निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने समीर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल हर संभव आर्थिक सहयोग और आकस्मिक सहायता राशि बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाए।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा