उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी
कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद
__________________
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी है। उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और बाढ़ से राहत तथा बचाव और सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने सिलपरी, खौर और लक्ष्मणपुर सहित कई अन्य गांवों में पहुंचकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ग्रामीणों के साथ बैठकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विशेष रूप से बाढ़ की स्थिति और उससे होने वाले नुकसान पर विस्तृत चर्चा की। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में जल भराव और बाढ़ से होने वाली कठिनाइयों से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री शुक्ल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में शासन और प्रशासन पूरी तरह से आम जनता के साथ है और बाढ़ से पीड़ित हर व्यक्ति को मदद पहुंचाई जाएगी। बाढ़ के मुद्दे के अलावा उप मुख्यमंत्री ने गांवों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों के आवेदन पत्रों एवं शिकायतों का समयबद्ध सीमा के भीतर निराकरण करें। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा