बकानी: बकानी में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला, प्रत्याशियों को नामांकन के नियम बताए गए
बकानी में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, प्रत्याशियों को बताए नामांकन के नियम बकानी। पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को बकानी पंचायत समिति सभागार में नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पद के संभावित प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई।