गिधौर: दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीज की साइकिल चोरी, CCTV कैमरे में चोर कैद हुआ
Gidhaur, Jamui | Jun 13, 2026 गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े चोरों ने इलाज कराने आए एक मरीज की साइकिल चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो शनिवार 5 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मरीज अस्पताल परिसर में साइकिल खड़ी कर इलाज कराने गया था।