केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग।
केदारनाथ धाम से लौटे कई श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई है। यात्रियों का कहना है कि पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चर और श्रद्धालु एक साथ चलते हैं, जिससे कई बार दुर्घटना की स्थिति बन जाती है।
यात्रियों के अनुसार, घोड़ों के आपस में टकराने और सामान ढोने वाले खच्चरों की आवाजाही के दौरान कई लोगों को चोटें लगी हैं। एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि खच्चर के सामान की टक्कर से उनका हाथ गंभीर रूप से सूज गया।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और पैदल यात्रियों के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम बन सके। #facebookreelsviral #NewsUpdate #kedarnath #BreakingNews #Uttarakhand #report #womensupportingwomen #facebookreels #instagram #badrinathkedarnath #track