दिनांक 07-07-2026 को माननीय मंत्री, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा-सह-प्रभारी मंत्री, मधेपुरा जिला ने उच्च विद्यालय, बभनगामा, बिहारीगंज में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिया। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। मौके पर जिला पदाधिकारी मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक मधेपुरा श्री संदीप सिंह के साथ साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar