मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में सीएसपी लूटकांड के घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, त्वरित गिरफ्तारी के दिए निर्देश
मधेपुरा: पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने भर्राही थाना कांड संख्या 236/26 (दिनांक 01 जुलाई 2026) से संबंधित मामले में भर्राही थाना क्षेत्र स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेकर मामले के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांड का त्वरित, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक अनुसंधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11
Madhepura, Madhepura | Jul 7, 2026