देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय, देहरादून में हुई बैठक, हल्द्वानी हिंसा पर हुई चर्चा
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के UCC अधिकारियों की बैठक बुलाई।मुख्यमंत्री आवास देहरादून में बुलाई गई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी कि वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।