बाह: बटेश्वर यमुना में डूबे आईटीआई छात्र की तलाश जारी, परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
शमशाबाद क्षेत्र के इनायतनगर अंतर्गत गढ़ी गजेंद्रा गांव निवासी 21 वर्षीय दुष्यंत पुत्र बीरेंद्र सिंह सोमवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे बटेश्वर मंदिर पर दर्शन करने आया था यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। दुष्यंत आईटीआई का छात्र था और गांव से दर्शन करने आया था। नदी में उतरते ही वह गहराई में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल पाया। सूचना मिलते ही मौके पर गोताखोरों को ब