मधुबनी शहर के वार्ड संख्या-07 स्थित नवटोली गांव में मां काली की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की जा रही है। इस वर्ष पूजा का 36वां साल है। मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आदर्श नगर कॉलोनी, हनुमान बाग कॉलोनी, 13 नंबर गुमटी, राठी, मंगरौनी समेत आसपास के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां काली की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं, पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
#Madhubani #Navtoli #KaliPuja2026 #MadhubaniNews #BiharNews #KaliMata #Mithila #FestivalCelebration #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Navtoli Kali Puja ] [ Madhubani Kali Puja 2026 ] [ Kali Puja 36th Year ] [ Bihar News ] [ Mithila News ] [ Ward Number 07 Madhubani ] [ Adarsh Nagar Madhubani ] [ Mangrauni News ] [ Kali Mata Puja ] [ Madhubani Local News ]