पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल पथ में राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने स्मृति ईरानी को कहा ट्रिपल एक्सएल कमर्शियल सिलेंडर
भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी के द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा चोर कहने पर गुरुवार को राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने वीर चन्द पटेल पथ में स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। मौके पर सारिका पासवान ने स्मृति ईरानी को ट्रिपल एक्सएल कमर्शियल सिलेंडर बताया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश की जनता आपके फेंकू बाजी और जुमले बाजी को समझ गई है।