चकरनगर: नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोर्ड से दिनभर चलाया सर्च अभियान
पत्नी से विवाद के बाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चंबल में कूदने वाले युवक का एसडीआरएफ की टीम के सर्च अभियान चलाने के उपरांत भी घटना की दूसरे दिन सुराग नहीं लग सका। युवक की तलाश में स्वजन सहित रिश्तेदार चंबल पुल से लेकर नदी किनारों पर चारों तरफ बैठे रहे। पुलिस व स्थानीय अधिकारी भी दिन भर नजर बनाए रहे लेकिन देर शांम तक युवक का सुराग नहीं मिल सका।