सासनी: रोड पार कर रहे शख्स को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल को पुलिस ने एम्बुलेंस से अस्पताल में कराया भर्ती
Sasni, Hathras | Sep 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गोहाना चौकी के पास रोड पार कर रहे गांव नगला जहरू निवासी एक शख्स सुरजीत को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को देख मौके पर लोगों की भी एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने घायल शख्स को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया