सर्पदंश के बाद अकेली 70 KM चली महिला! अस्पताल पहुंची तो सामने आई हैरान करने वाली कहानी । Anuppur bsp24news
अनूपपुर के अमरकंटक थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला सरस्वती पनिका को जहरीले सर्प ने डस लिया। घटना के समय साथ कोई परिजन नहीं था, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और अकेले करीब 70 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचकर इलाज कराया। अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल ने महिला से जानकारी लेकर उसके परिजनों को खोजा और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया। उपचार के बाद महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
#AnuppurNews
#Amarkantak
#SnakeBite
#Anuppur
#BSP24News