गर्भवती भैंस की मौत पर महिला ने जेठानी पर लगाया मारपीट का आरोप
डंडे से वार करने के बाद भैंस की मौत होने का दावा, हथगाम थाने में दी गई तहरीर
पुलिस ने मामले की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी, विधिक कार्रवाई शुरू
उत्तरप्रदेश । जनपद फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के हरिरामपुर कँधैला गांव में एक महिला ने अपनी जेठानी पर गर्भवती भैंस को डंडे से मारने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार महिला का कहना है कि घटना के अगले दिन भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
प्राप्त तहरीर के अनुसार हरिरामपुर कँधैला निवासी सावित्री देवी, पत्नी वीरेंद्र ने थाना हथगाम में शिकायत दर्ज कराई है कि 8 अक्टूबर 2026 को लगभग सुबह 11 बजे उनकी गर्भवती भैंस घर पर बंधी हुई थी। आरोप है कि उनकी जेठानी इंद्रावती उर्फ डंगिया, पत्नी शोभाराम ने डंडे से भैंस के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि बकरी गर्भवती थी और घटना के अगले दिन 9 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1 बजे उसकी मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी जेठानी से शिकायत की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने थाना पुलिस से दोषी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर थाना स्तर से की गई टिप्पणी के अनुसार मामले की जांच चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह को सौंपते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026