बैतूल नगर: भैंसदेही अस्पताल में दो युवकों की मौत से विवाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, FIR को बताया झूठा
बैतूल जिले के भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो लोगों की मौत के बाद अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर थाना भैंसदेही में दर्ज एफआईआर क्रमांक 0145 की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। डॉ. अभिषेक भलावी की शिकायत पर प्रशांत वागद्रे, मनोज कापसे समेत