झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। पति से विवाद और मारपीट की आशंका के बाद सुरक्षा की गुहार लेकर थाने पहुंची महिला के साथ थाना परिसर में ही दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है।
मामले में थाने में पदस्थापित वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी संजय प्रसाद समेत छह पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निलंबित किया गया है।
इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
आखिर जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो महिलाएं सुरक्षा मांगने कहां जाएं? जिस थाने में इंसाफ और सुरक्षा की उम्मीद लेकर महिलाएं पहुंचती हैं, अगर वहीं उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हों, तो जवाबदेही किसकी होगी?
देखिए संथाल हूल एक्सप्रेस की विशेष रिपोर्ट।
संथाल हूल एक्सप्रेस
शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
#Gamharia #Seraikela #JharkhandNews #JharkhandPolice #Babूलालमरांडी #WomenSafety #BreakingNews #SanthalHulExpress