
विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन #news #gamharia #jamshedpur #localnews
Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jul 26, 2026

70 साल से सड़क नहीं! उत्तमडीह के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क-तालाब और सरकारी जमीन मामले में कार्रवाई की मांग #Hashtags: #Uttamdih #Gamharia #Seraikela #Jharkhand #JharkhandNews #RoadIssue #VillageNews #LandDispute #PondDispute #AashimMahato #PublicIssue #BreakingNews #LocalNews #ChhotanagpurLive #NewsUpdate
Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jul 6, 2026

itwa school Aman kumar 123445
Gamharia, Madhepura | Jun 27, 2026

🏥 रांगामाटिया गांव को मिली बड़ी सौगात, 35 लाख की लागत से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रांगामाटिया गांव में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो एवं जिला परिषद सदस्य स्नेहा रानी महतो ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। 15वें वित्त आयोग के फंड से बनने वाला यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के बाद ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस केंद्र के शुरू होने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। #Rangamatia #Gamharia #SeraikelaKharsawan #HealthCenter #Jharkhand #SonaramBodra #RuralHealthcare #Development #VillageDevelopment #JharkhandNews
Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jun 16, 2026

🏗️ गम्हरिया बाजार का होगा कायाकल्प, बनेगा आधुनिक मल्टीप्लेक्स मार्केट कॉम्प्लेक्स आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। बाजार के पुनर्विकास की योजना से दुकानदारों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को बाजार समिति के सदस्यों ने झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन का स्वागत कर इस पहल के लिए आभार जताया। सिंहभूम सांसद जोबा माझी के निर्देश पर बाजार के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज हुई है। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि इससे व्यापार को नई गति मिलेगी, बाजार की पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। आप इस विकास योजना को लेकर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Gamharia #Adityapur #JobaMajhi #KPSoren #Jharkhand #MarketComplex #Development #SeraikelaKharsawan #JharkhandNews #ChhotanagpurLiveNews
Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jun 16, 2026