चिड़गांव: डिस्वाणी गांव में महेंद्र सिंह के मकान में आगजनी का मामला सामने आया, लाखों का हुआ नुकसान
आज शुक्रवार को 9:23 के आसपास जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत डिस्वाणी के प्रधान श्री धर्मेंद्र ने कहा। बीती रात डिस्वाणी गांव में महेंद्र सिंह के मकान में आगजनी का मामला सामने आया। जिसमें महेंद्र सिंह का मकान पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया। जैसे कि आप लोग तस्वीरों के माध्यम से भी देख सकते हैं। वही आगजनी में परिवारजनों का लाखों का नुकसान हुआ है।