जहानाबाद: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर सख्ती और सुधार के दिए निर्देश
जहानाबाद डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. हरिशचंद्र प्रसाद ने संध्या में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डिलेवरी वार्ड , इमरजेंसी वार्ड, पीकू व जनरल वार्ड की स्थिति देखी गई और ड्यूटी रजिस्टर की जांच हुई। इमरजेंसी में अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए दवाओं के सुरक्षित भंडारण हेतु अस्थायी शेड बनाने का निर्देश दिया गया।