Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
kajorkhatra
पूरा परिवार कांग्रेसी फिर भी #KGNewsRajasthan #BhajanlalSharma #TonkNews #RajasthanNews #PoliticalNews #RajasthanPolitics #BreakingNews #निवाई_राजनीति
Bikaner, Bikaner
| Sep 6, 2026
#kgnewsrajasthan
#bhajanlalsharma
#tonknews
#rajasthannews
#politicalnews
#rajasthanpolitics
#breakingnews
#निवाई_राजनीति
MORE NEWS
बीकानेर नम्बर वन पर आ जाए अगर ऐसा हो जाए तो....
Bikaner, Bikaner | Sep 6, 2026
दिल्ली मे बिल्डिंग गिरने का भयानक मंजर l
Bikaner, Bikaner | Sep 6, 2026
मुख्यमंत्री आज करेगे रोड शो...
Bikaner, Bikaner | Sep 6, 2026
युवा निर्दलीय विक्रम गुर्जर ने वार्ड 37 बड़ा दावा बोले जनता का आशिर्वाद मिला तो... Vikram Singh Gurjar Newai
Bikaner, Bikaner | Sep 5, 2026
विधायक प्रशांत बैरवा का बड़ा हमला
Bikaner, Bikaner | Sep 5, 2026
निवाई में विकास का बड़ा दावा—ईसरानी निवाई की धरती पर पहली बार स्टेडियम बनने का दावा, ईसरानी ने कहा—जनता के विकास और क्षेत्र की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है, निवाई में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा, युवाओं को बेहतर खेल मैदान और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा, क्या निवाई में बनेगा क्षेत्र का पहला बड़ा स्टेडियम? ईसरानी के इस दावे के बाद सियासी और खेल जगत में चर्चा तेज, #निवाई #विकास #स्टेडियम #ईसरानी #निवाई_राजनीति #राजस्थान_न्यूज़ #Niwai #Development #BreakingNews Dilip Israni
Bikaner, Bikaner | Sep 5, 2026
सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति द्वारा उल्लासपूर्ण मनाया - शिक्षक दिवस समारोह बीकानेर । सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर वार्षिक सम्मान एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह श्री ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता के सानिध्य में हुआ। मंचासीन समिति संरक्षक श्री शिव नाम सिंह, समिति अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार मित्तल एवं सचिव श्री राम किशोर शर्मा रहें। अध्यक्ष महोदय का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। डॉ राधाकृष्णन की जयंती के संदर्भ में शिक्षकों एवं गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण करते हुए 70 वर्ष से अधिक वय के शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक ऋषि, 80 वर्ष से ऊपर वय के शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक महर्षि तथा 90 वर्ष से ऊपर वय के शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक राजऋषि सम्मान से सम्मानित किया गया। विदित हैं कि श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता, श्रीमती सुदर्शना शर्मा एवं श्री मोहन सिंह बुंदेला को शिक्षक राजऋषि सम्मान ; श्री सुरेश कुमार मित्तल, श्री सूरज मल जैन, श्री श्रीकृष्ण शर्मा, श्री मुस्ताक अली, श्री सुरजाराम पुरोहित एवं बसन्त सिंह मान को शिक्षक महर्षि सम्मान तथा श्री दौलतराम सारस्वत, डॉ.विजय शंकर आचार्य, श्री संतोष कुमार सिंह, श्री विक्रम सिंह नेगी, श्रीमती प्रभा पारीक, सुश्री खालिदा प्रवीण, श्री भंवर लाल कडेला, श्री राजेंद्र प्रसाद जैन, श्री राधाकृष्ण परिहार, श्री त्रिवेन्द्र कुमार पालीवाल, श्री शंकर लाल मोदी एवं श्रीमती विद्युत लता शर्मा को शिक्षक ऋषि सम्मान दिया गया. इनका माल्यार्पण करते हुए श्रीफल, स्मृति चिन्ह, शॉल व स्मारिका ससम्मान भेंट किए। समिति के गठन का ऐतिहासिक विवरण श्री शिवनाम सिंह द्वारा दिया गया. समिति के वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी श्री रामकिशोर शर्मा द्वारा दी गई। समिति के लेखा संबंधित विवरण श्री सुरेश कुमार मित्तल द्वारा प्रस्तुत किया गया। समिति की वार्षिक स्मारिका ज्ञान ज्योति 2026 का लोकार्पण समारोह के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता के सानिध्य में हुआ। इस स्मारिका का सम्पादन मोहनलाल जांगिड़ द्वारा किया गया। करीब 150 पेज की यह स्मारिका जिसमें शिक्षा, समाज, विरासत, अध्यात्म, संस्मरण आदि से जुड़ी हुई तीस से अधिक रचनाएँ प्रकाशित हैं। साहित्यिक अभिव्यक्ति के माध्यम से समारोह रोचक बना।गीत कविताओं की अभिव्यक्ति सराही गई. श्रीमती मधु अग्रवाल, श्री संजय सिंह सेंगर, हरिकिशन सुथार, श्रीमती रक्षा सिंह, श्रीमती मीना शर्मा आदि द्वारा अनेक प्रस्तुतियां रहीं। मंच का सफल संचालन किया गया - श्रीमती जयश्री चौरसिया द्वारा। समारोह में नये सदस्यों का स्वागत किया गया। समारोह में श्री प्रेम सिंह बिट्ठू, श्री रमेश कुमार हर्ष, श्री मोहम्मद फारूक, श्री आनंद कुमार व्यास, श्री राकेश भटनागर, डॉ अशोक मोदी, श्री डी डी चूरा, श्री सुरेंद्र सिंह भाटी, श्री मूल सिंह राठौड़, श्री जोरावर सिंह, श्रीमती अनुराधा हर्ष, श्रीमती कंचन मेहंदीरत्ता, श्री मोहम्मद सलीम, श्री मोहम्मद हारून, श्री घनश्याम सिंह, श्री संदीप भार्गव, श्री रियाज अहमद, श्री सत्य नारायण सोलंकी, श्रीमती प्रभा पारीक, श्री पल्लव मुखर्जी, श्री राजेश व्यास, श्रीमती तब्बसुम अज़ीज़ आदि सहित करीब एक सौ पचास शिक्षा अधिकारी सदस्यों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापित किया श्री इंद्रमन शर्मा द्वारा उल्लास एवं उमंग के इस समारोह के समापन के बाद स्वरुचि भोजन की सुव्यवस्था हेतु सभी ने सराहा।
Bikaner, Bikaner | Sep 5, 2026
बीकानेर । पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शनिवार को खाजूवाला नगरपालिका चुनाव के अंतर्गत वार्ड नं. 05 के कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार गोदारा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। "हाथ बदलेगा हालात, कांग्रेस लायेगी विकास की सौगात" के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में मेघवाल ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों को गिनाया और वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेलगाम महंगाई और किसान-युवा विरोधी रवैये पर तीखा प्रहार किया। गोविन्दराम मेघवाल ने पूर्व कांगेस सरकार की उपलब्धियो बताया कि कांग्रेस सरकार ने ही खाजूवाला को नगरपालिका का दर्जा दिया और यहाँ एडीजे एवं एसीजेएम कोर्ट की स्थापना कर आमजन को न्याय की सुलभता प्रदान की। सत्तासर से बीकानेर तक करोड़ो रुपये की लागत से सड़क निर्माण करवाया। कोलायत से बल्लर और खाजूवाला तक की सड़कों का निर्माण कर बीकानेर की दूरी को मात्र एक से डेढ़ घंटे तक सीमित किया। गलियों में कीचड़ की समस्या को खत्म कर सीसी रोड का जाल बिछाया। कोरोना जैसी महामारी के बावजूद मात्र ढाई साल के भीतर 600 करोड़ रुपये लाकर खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की नहरों और माइनरों की मरम्मत करवाई। लूनकरणसर लिफ्ट (वेद मग्गाराम) के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया । 450-500 करोड़ रुपये की लागत से 116 पानी की टंकियां स्थापित कर घर-घर जल कनेक्शन पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। *भाजपा सरकार की विफलताएं और जनविरोधी नीतियां के संबंध में कहा कि :* भाजपा सरकार ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेस के समय जो गैस सिलेंडर 400 रुपये का था, वह आज 1000 रुपये के पार है। 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी 75 रुपये तक पहुँच गई है और पेट्रोल-डीजल 100 रुपये के पार है। आटे, चावल और रोजमर्रा की जरुरत के सामान पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। वर्तमान में पोंग डैम में 1372 फुट पानी होने के बावजूद खाजूवाला और रावला के किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा है, जिससे नरमा और मूंगफली की फसलें बर्बाद हो रही हैं। मूंगफली खरीद में भाजपा राज में दलालों द्वारा प्रति किसान 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप भी उन्होंने लगाए। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 145 बार पेपर लीक (रीट, नीट आदि) हुए हैं, जिसके विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लाखों युवाओं पर लाठियां और गोलियां बरसाई गईं। पेयजल कनेक्शन के नाम पर कांग्रेस राज में बनी सड़कें तोड़ दी गईं, जिनकी आज तक मरम्मत नहीं हुई। वन विभाग की जमीनों पर बसे परिवारों के मकान तोड़ने का भय दिखाकर आमजन को परेशान किया जा रहा है। श्री मेघवाल ने मंच से घोषणा की कि खाजूवाला, छतरगढ़ और पूगल तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी। उन्होंने वार्ड नं. 05 से रामकुमार गोदारा सहित सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इसी के साथ खाजूवाला में वार्ड न0 2 कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती राममूर्ति गिला के कार्यालय का उद्घाटन एवं वार्ड न0 07 से प्रत्याशी मुंसब अली के लिए वार्ड में प्रचार कार्यकर्ता एवं संबंधित ग्रामीणजन से अपील की। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि 8 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे नई धान मंडी, खाजूवाला में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की जनता की भारी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
Bikaner, Bikaner | Sep 5, 2026