सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति द्वारा उल्लासपूर्ण मनाया - शिक्षक दिवस समारोह
बीकानेर । सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर वार्षिक सम्मान एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह श्री ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता के सानिध्य में हुआ। मंचासीन समिति संरक्षक श्री शिव नाम सिंह, समिति अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार मित्तल एवं सचिव श्री राम किशोर शर्मा रहें। अध्यक्ष महोदय का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ।
डॉ राधाकृष्णन की जयंती के संदर्भ में शिक्षकों एवं गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण करते हुए 70 वर्ष से अधिक वय के शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक ऋषि, 80 वर्ष से ऊपर वय के शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक महर्षि तथा 90 वर्ष से ऊपर वय के शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक राजऋषि सम्मान से सम्मानित किया गया।
विदित हैं कि श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता, श्रीमती सुदर्शना शर्मा एवं श्री मोहन सिंह बुंदेला को शिक्षक राजऋषि सम्मान ; श्री सुरेश कुमार मित्तल, श्री सूरज मल जैन, श्री श्रीकृष्ण शर्मा, श्री मुस्ताक अली, श्री सुरजाराम पुरोहित एवं बसन्त सिंह मान को शिक्षक महर्षि सम्मान तथा श्री दौलतराम सारस्वत, डॉ.विजय शंकर आचार्य, श्री संतोष कुमार सिंह, श्री विक्रम सिंह नेगी, श्रीमती प्रभा पारीक, सुश्री खालिदा प्रवीण, श्री भंवर लाल कडेला, श्री राजेंद्र प्रसाद जैन, श्री राधाकृष्ण परिहार, श्री त्रिवेन्द्र कुमार पालीवाल, श्री शंकर लाल मोदी एवं श्रीमती विद्युत लता शर्मा को शिक्षक ऋषि सम्मान दिया गया. इनका माल्यार्पण करते हुए श्रीफल, स्मृति चिन्ह, शॉल व स्मारिका ससम्मान भेंट किए।
समिति के गठन का ऐतिहासिक विवरण श्री शिवनाम सिंह द्वारा दिया गया. समिति के वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी श्री रामकिशोर शर्मा द्वारा दी गई। समिति के लेखा संबंधित विवरण श्री सुरेश कुमार मित्तल द्वारा प्रस्तुत किया गया।
समिति की वार्षिक स्मारिका ज्ञान ज्योति 2026 का लोकार्पण समारोह के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता के सानिध्य में हुआ। इस स्मारिका का सम्पादन मोहनलाल जांगिड़ द्वारा किया गया। करीब 150 पेज की यह स्मारिका जिसमें शिक्षा, समाज, विरासत, अध्यात्म, संस्मरण आदि से जुड़ी हुई तीस से अधिक रचनाएँ प्रकाशित हैं।
साहित्यिक अभिव्यक्ति के माध्यम से समारोह रोचक बना।गीत कविताओं की अभिव्यक्ति सराही गई. श्रीमती मधु अग्रवाल, श्री संजय सिंह सेंगर, हरिकिशन सुथार, श्रीमती रक्षा सिंह, श्रीमती मीना शर्मा आदि द्वारा अनेक प्रस्तुतियां रहीं। मंच का सफल संचालन किया गया - श्रीमती जयश्री चौरसिया द्वारा। समारोह में नये सदस्यों का स्वागत किया गया।
समारोह में श्री प्रेम सिंह बिट्ठू, श्री रमेश कुमार हर्ष, श्री मोहम्मद फारूक, श्री आनंद कुमार व्यास, श्री राकेश भटनागर, डॉ अशोक मोदी, श्री डी डी चूरा, श्री सुरेंद्र सिंह भाटी, श्री मूल सिंह राठौड़, श्री जोरावर सिंह, श्रीमती अनुराधा हर्ष, श्रीमती कंचन मेहंदीरत्ता, श्री मोहम्मद सलीम, श्री मोहम्मद हारून, श्री घनश्याम सिंह, श्री संदीप भार्गव, श्री रियाज अहमद, श्री सत्य नारायण सोलंकी, श्रीमती प्रभा पारीक, श्री पल्लव मुखर्जी, श्री राजेश व्यास, श्रीमती तब्बसुम अज़ीज़ आदि सहित करीब एक सौ पचास शिक्षा अधिकारी सदस्यों की उपस्थिति रही।
धन्यवाद ज्ञापित किया श्री इंद्रमन शर्मा द्वारा उल्लास एवं उमंग के इस समारोह के समापन के बाद स्वरुचि भोजन की सुव्यवस्था हेतु सभी ने सराहा।