सुनेल: कस्बे में भगवान परशुराम की प्रतिमा को करवाया भ्रमण, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Sunel, Jhalawar | Apr 25, 2024 सुनेल कस्बे में गुरुवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा को नगर भ्रमण करवाया गया। ढोल नगाड़े व बेंड बाजे के साथ भ्रमण की यात्रा शुरू की गई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरी।यात्रा में कई जगह भगवान परशुराम को नमन कर पुष्प वर्षा की गई। भ्रमण यात्रा चौथ माता मंदिर में जाकर संपन्न हुई।इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।