बालूमाथ: रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक दुर्घटना में रेलवे कंपनी का सुरक्षाकर्मी घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक दुर्घटना में रेलवे कंपनी का एक सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के चेताग पंचायत अंतर्गत कोठाटाड़ टोला निवासी रिझू बैठा के पुत्र संतोष बैठा के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉ चंदन कुमार ने स्थिति को गंभीर देखते रेफर कर दिया