बिंदकी: जोनिहा तथा कोरवा के बीच पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा व कोरवा गांव के बीच एक पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड मनीराम उम्र लगभग 56 वर्ष निवासी ग्राम ठिठौरा कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें शनिवार की देर शाम करीब 6:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।