#संगरिया पंचायत समिति सदस्य चुनाव:
पहले दिन 6 उम्मीदवारों ने 9 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया लोक सूचना जारी होने के साथ ही पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नामांकन भरने के पहले दिन 6 उम्मीदवारों के 9 फ़ार्म प्राप्त हुए है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार मोनिका बंसल ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य
वार्ड 1 से सुरस्ती ने कांग्रेस,
वार्ड 2 में गुरसेवक सिंह ने कांग्रेस व निर्दलीय, महकप्रीत सिंह ने निर्दलीय,
वार्ड 4 से गुरदीप कौर ने भाजपा व निर्दलीय,
वार्ड 9 से सावित्री बहुजन समाज पार्टी,
वार्ड 16 से कृष्ण कुमार जैन ने कांग्रेस व निर्दलीय से अपना नामांकन फार्म दाखिल किया है।
उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म 4 नवंबर तक लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने में आमजन की सुविधा के लिए उपखंड कार्यालय परिसर के सभागार में विशेष हैल्प डैस्क स्थापित किया गया है। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को होगी। नामांकन पत्र वापसी 6 नवंबर अपराह्न 3 बजे तक होगी तथा इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
1.नामांकन पत्र टेबल पर रिटर्निंग अधिकारी एवं टीम
2.नामांकन पत्र टीम को निर्देशित करते हुए
3.नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बनाए हैल्प डैस्क पर जानकारी लेते हुए
संगरिया की आवाज़