मझौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया
40 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप, पहले ही दिए जा चुके थे 20 हजार रुपये; शेष 20 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई
मझौली/सीधी। सीधी जिले के मझौली क्षेत्र में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वारा कथित तौर पर 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।
बताया जा रहा है कि शिकायत से जुड़े मामले में 20 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि शेष 20 हजार रुपये आज दिए जाने थे। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त की टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि, रिश्वत मांगने के पीछे का पूरा मामला, आरोपी का नाम, पद और किस काम के बदले रकम मांगी गई थी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की इस कार्रवाई से सरकारी तंत्र में रिश्वतखोरी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
तलाश न्यूज सीधी सीधी
संपादक – विनय कुमार त्रिपाठी