बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में RJD और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पीएम जुमलेबाजों को जवाब देते हैं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों बेगूसराय में हैं। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाज़ी नहीं करते हैं बल्कि जुमलेबाजों को जवाब देते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 10 साल यूपीए का शासन था और हमेशा कांग्रेस पार्टी जुमलेबाजी करती रही। बेगूसराय में पेट्रो केमिकल के नाम पर जुमलेबाज़ी की गई।