कांके: समाहरणालय में राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर उपायुक्त और एसएसपी ने की बैठक
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2025 समाहरणालय में शनिवार शाम करीब पांच बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने बैठक की। बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत-सत्कार एवं कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।