कांके: अटल वेंडर मार्केट का रांची नगर निगम प्रशासक ने किया निरीक्षण, सुविधा और सफाई पर दिया ज़ोर
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2025 अटल वेंडर मार्केट का शनिवार शाम करीब चार बजे रांची नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुविधा और सफाई पर जोर दिया। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने अटल वेंडर मार्केट के प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल के साथ-साथ पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया।