बेगूसराय: बेगूसराय के फतेहपुर के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की हत्या की, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक स्वर्ण व्यवसाई की हत्या कर दी है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर की है । मृत व्यवसाई की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के महारथपुर निवासी सुनील कुमार के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि सुनील कुमार फतेहपुर में ही सोना चांदी का कारोबार करते थे।