सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं अधिकारी- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा
टीएल बैठक में की गई सीएम हेल्पलाईन, अभियानों तथा योजनाओं की समीक्षा
---------
---------
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभागवार सीएम हेल्पलाईन, शासन की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को गंभीरता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन अधिक समय तक लंबित ना रहे।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले 50 दिवस से अधिक समयावधि की 594 सीएम हेल्पलाईन लंबित हैं, इन्हें शीघ्रता से निराकृत किया जाए। सभी एसडीएम और तहसीलदार अभियान के रूप में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण कराएं। इसी प्रकार स्वामित्व योजना अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण कार्य को भी पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। नगरीय निकायों में लंबित सीएम हेल्पलाइ्रन की भी निकायवार समीक्षा करते हुए सभी सीएमओ को निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत कराने और पीएम आवास योजना में डीपीआर बनाकर स्वीकृति हेतु जिला कार्यालय भेजने सीएमओ को निर्देश दिए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी जनपद सीईओ को प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति कार्य और सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर समयावधि में पूर्ण कराने के लिए कहा। महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराने तथा समय पर छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ तथा अन्य अधिकारियों को एएनसी रजिस्ट्रेशन, हाईरिस्क प्रेगनेंट वुमन का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मातृ मृत्यु दर, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम और आयुष्मान योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के लंबित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त कर श्रम पदाधिकारी को शीघ्रता से निराकरण हेतु निर्देश दिए। बैठक में खनिज विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सहकारिता, कृषि सहित अन्य विभागों के कार्यो और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डीएफओ श्रीमति प्रतिभा शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ तथा सीएमओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen