बांसगांव: सीएचसी बांसगांव में आग लगने की आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित हुई व्यापक मॉक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसगांव में गुरुवार को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अस्पताल में आग लगने की काल्पनिक सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभ्यास किया। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से 50 बेड चिकित्सालय बांसगांव भेजा।