लालबर्रा: नव दुर्गा उत्सव समिति घोटी में भक्तिमय माहौल के बीच गरबा नृत्य का हुआ आयोजन
नव दुर्गा उत्सव समिति घोटी द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर माँ जगत जननी जगदम्बा की आराधना श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से की जा रही है। समिति द्वारा बीते 11 अक्टूबर को वैदिक मंत्रोच्चार और माता रानी के गगनभेदी जयकारों के बीच माँ दुर्गा की भव्य एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही दैनिक धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं